फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 16 मकान जले

Sat, 16 Jan 2016 10:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सुगानगर डुमरी गांव के मजरा मद्यनगरी में अज्ञात कारणों से लगी आग में 16 परिवार तबाह हो गए हैं। घटना में तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पीड़ित परिवारों की नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पानी न मिलने से लोगों की मदद नहीं कर सकी। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


मद्यनगरी निवासिनी गेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लड़की के गौने का सामान समेत विक्रम की घर गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। विक्रम के तीन मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

उदल, चिनकू, सुरेश, लाले, राधेश्याम, घनश्याम, सतीराम, निरहू, जकसन, जग्गू, ठगई, रमेश, रामनेरश व रामबरन के पूरे घर का सामान आग की भेंट चढ़ गया। रमेश का दो हजार, राम नरेश का 1500, राम बरन का 2500 रुपये नगद व जेवर भी जल गए हैं।
विज्ञापन


चारा मशीन, पंपिंग सेट, साइकिलें भी जल गई हैं। सभी परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर हो गए हैं। फायर बिग्रेड की टीम पानी न मिलने के चलते आग बुझाने में कोई मदद नहीं कर सकी।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राजू ने क्षति का आंकलन कर मदद के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें