फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

Sat, 28 Nov 2015 11:11 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण मेें करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। प्रथम चरण में 69.7 फीसदी मतदान हुआ। पंचायत चुनाव में अपने गांव की सरकार बनाने के लिए बूथों पर वोटरों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


उधर, बलरामपुर में प्रधानी तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रथम चरण में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के 66.40 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। दोनों ब्लॉकों में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव लड़ रहे 4718 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।

गोंडा के करनैलगंज तहसील क्षेत्र के विकास खंड करनैलगंज, परसपुर, हलधरमऊ व कटराबाजार के 5.93 लाख मतदाताओं ने ग्राम प्रधान पद के 1812 व पंचायत सदस्य पद के 3243 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए मतदान किया।
विज्ञापन


928 बूथों पर मतदान को लेकर दिन भर लाइनें लगी रहीं। हलधरमऊ ब्लॉक के बालपुर प्रथम बूथ पर मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। कटरा बाजार के तिलका बूथ पर दिन भर मतदाताओं के आने क्रम जारी रहा। कटरा ब्लॉक के वीरपुर कटरा गांव के बूथ पर दिन भर वोट डालने के लिए लोेगों की कतारें लगी रहीं।

कटराबाजार के मंगुरही बूथ पर मतदान करने के लिए लोग जुटे रहे। वहीं, हलधरमऊ ब्लॉक के रेरूआ गांव के बूथ पर 2ः30 बजे सन्नाटा रहा। पूरे दिन पुलिस की कलस्टर टीम, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे।

मोबाइल व वायरलेस सेट पर एक-दूसरे अधिकारियों से बूथों के हालात की निगरानी करते रहे। वहीं, शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व एसपी अनिल कुमार दिन भर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

वहीं, बलरामपुर में पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी/जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद ने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक में प्रधान के 115 पदों के सापेक्ष 882 उम्मीदवारों तथा सदस्य के 1409 पदों के सापेक्ष 1547 उम्मीदवारों के लिए 65.17 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

सुबह से लेकर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ दिखी। पचपेड़वा ब्लॉक में प्रधान के 101 पदों के सापेक्ष 779 उम्मीदवारों तथा सदस्य के 1237 पदों के सापेक्ष 1510 उम्मीदवारों के लिए 67.62 मतदाताओं ने मतदान किया।

दोनों ब्लॉकों में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 4718 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को इन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। प्रेक्षक समेत डीएम व एसपी दोनों ब्लॉकों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए दिन भर दल-बल के साथ भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें