फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 12 Jul 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। तालाब में मछली पकड़ते समय तालाब में डूबे युवक का शव गोताखोरों की मदद से पुलिस ने देर रात खोज निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव नवाबगंज पहुंचा तो परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ गए। गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोर तिराहे पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद परिजन मांगे और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द हतवा गांव निवासी अनंत कुमार उर्फ गुठिल्ले बुधवार की शाम गांव के बगल स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। मगर उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शव को तलाश निकाला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनंत की पत्नी गीता ने हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंंचे मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्स्टमार्टम के बाद शव नवाबगंज पहुंचा तो परिजनाें एफआईआर दर्ज कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के संग ग्रामीणाें ने कोल्ड स्टोरेज तिराहे पर सड़क जाम कर दिया और एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब लोग माने और जाम समाप्त हो सका।
अनंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशीष (16) व छोटा मनीष (14) हैं। अनंत मजदूरी करके अपने परिवार को भरण पोषण करता था। पत्नी गीता ने बताया कि अब परिवार के रोजी रोटी का सहारा छिन गया। अनंत के जाने के गम में उसकी पत्नी गीता व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें