गोंडा। खोड़ारे के बढ़या गांव से होकर गुजरी सरयू नहर में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने करीब 30 साल की महिला का शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम बुलाकर भी छानबीन की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।