फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कन्नौज के इत्र से महकेगा कथा पंडाल

Sun, 15 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक के जयप्रभाग्राम में 17 नवंबर से शुरू होने जा रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कथा स्थल को भव्य स्वरूप देने के लिए अयोध्या से आए माली दिन-रात पंडाल को फूलों से सजाने में जुटे हैं। बनारस से मंगाए गए फूलों की आकर्षक सजावट और कन्नौज के इत्र की खुशबू महोत्सव को खास बनाएगी। आयोजन में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में विशाल कथा पंडाल के साथ पांच अन्य बड़े पंडाल भी तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे, भोजन और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक हजार स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी।

देशभर से आने वाले संतों और बटुकों के ठहरने के लिए 300 कॉटेज तैयार किए गए हैं। इनमें संतों के लिए 100 और बटुकों के लिए 200 कॉटेज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गोंडा के सात, बलरामपुर के आठ और इटियाथोक व जयप्रभाग्राम के चार होटलों को भी आरक्षित किया गया है। अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग ऋषि स्वामी रामदेव सहित देश के प्रमुख संतों की मौजूदगी में होगा। राजन जी महाराज नौ दिनों तक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता महंत आलोक दास महाराज स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें