फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वृद्धा ने डीआईजी को मिठाई खिलाकर जताया आभार

Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पीड़ित महिला को मिठाई ​खिलाते डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। 12 साल से भूमि पर कब्जे के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही वृद्धा मंगलवार को मिठाई का डिब्बा लेकर डीआईजी अशोक कुमार से मिलने पहुंची। कब्जा मिलने की खुशी में उसने डीआईजी को मिठाई खिलाई और आभार जताया।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के पकवानगांव (निरंजन तिवारीपुरवा) निवासी कलावती ने 24 अगस्त को डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि अभिलेखों में भूमि उनके नाम दर्ज है लेकिन विपक्षी उन्हें कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इसके चलते वह भूमि पर निर्माण नहीं करा पा रही हैं। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच के बाद भूमि विवाद का निस्तारण कराते हुए वृद्धा को कब्जा दिलाया। कलावती मंगलवार को दोबारा डीआईजी के पास पहुंचीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। डीआईजी ने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें