फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुंभकरण के जागते ही धरती डोली

Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा ​शिवदयालगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
नवाबगंज। कटरा शिवदयालगंज बाजार में आयोजित श्री अवध रामलीला महोत्सव में शनिवार रात कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने मां दुर्गा की झांकी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कुंभकरण के जागते ही धरती डोलने की लीला दिखाई गई। फिर रावण को समझाने और युद्धभूमि में श्रीराम के हाथों उसके वध का दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

निकुंभला देवी मंदिर में मेघनाद की तांत्रिक पूजा को रामदल के योद्धाओं ने विफल कर दिया। इसके बाद भीषण युद्ध में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। राम की भूमिका निर्मल गुप्ता, लक्ष्मण की राज गुप्ता, रावण की मन्नी लाल गुप्ता और कुंभकरण की अनूप कुमार गुप्ता ने निभाई। निर्देशन विनोद कुमार गुप्ता ने किया।
संजीवनी पर्वत लेकर पहुंचे हनुमान जी
इटियाथोक। भवनियापुर उपाध्याय में शनिवार रात रामलीला के दौरान लक्ष्मण शक्ति और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने की लीला का मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर श्रीराम और वानर सेना में शोक छा गया। वैद्य सुषेण के कहने पर हनुमान जी संजीवनी लेने हिमालय पहुंचे और पूरा पर्वत ही उठा लाए। हनुमान जी के संजीवनी लेकर पहुंचते ही लक्ष्मण की मूर्छा टूट गई। इस दृश्य पर दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं, इटियाथोक बाजार में आदर्श रामलीला संस्थान अयोध्या के कलाकारों ने लंका दहन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें