फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिले को मिले 10 चिकित्सक, सीएचसी पर होगी तैनाती

Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विभाग के द्वारा सीएमओ के अधीन 10 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इनकी तैनाती सीएचसी पर होने से ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण किंजल सिंह की ओर से जारी निर्देश के अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके डॉक्टरों को सेवा बांड पर सीएमओ अधीन भी तैनाती दी गई है। जिसमें 2018-19 बैच के 10 चिकित्सकों को दो वर्ष के लिए जिले में भेजा गया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि ये चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवा देंगे। अभी तक सात चिकित्सकों से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिसमें दो चिकित्सकों को सीएचसी बेलसर, एक चिकित्सक को सीएचसी परसपुर, एक चिकित्सक को सीएचसी मुजेहना, दो चिकित्सक को सीएचसी कटरा बाजार व एक चिकित्सक को सीएचसी इटियाथोक भेजा गया है। अन्य तीन चिकित्सकों को भी सीएचसी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें