फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जर्जर मकान पूरी तरह ढहाया गया, दोनों ठेकेदार गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राजेंद्रनगर मेवातियान में जर्जर मकान के अवशेष हटाते नगर पालिका कर्मी व एसडीआरएफ। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। शहर के राजेंद्रनगर मेवातियान में जर्जर मकान तोड़ते समय छत ढहने से खरगूपुर के बैदौरा पांडेयपुरवा निवासी राम प्रकाश शर्मा (35) की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी ठेकेदार शफीक व हाजी वसीम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ठेकेदारों के साथ ही मकान मालिक के खिलाफ रविवार को नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को जर्जर मकान को पूरी तरह से ढहा दिया है।
विज्ञापन

मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली सिंधु शर्मा ने आरोप लगाया था कि ठेकेदारों व मकान मालिक ने सुरक्षा के उपाय किए बिना ही उनके पति राम प्रकाश शर्मा को जर्जर मकान तोड़ने के लिए मजबूर किया। इसी के चलते छत ढहने से उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में मकान मालिक खलील व दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल के पास से ही इमामबाड़ा कटहरिया निवासी ठेकेदार शफीक और मेवातियान निवासी हाजी वसीम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी खलील की भूमिका की जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस मकान को तोड़ते समय हादसा हुआ, वह काफी पुराना व ऊंचा था। घनी आबादी के बीच ये जर्जर मकान खतरा बना हुआ था। इस वजह से सोमवार को नगर पालिका कर्मियों की मदद से इस मकान को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया गया। वहीं, राम प्रकाश के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

विस्तृत जांच के लिए टीम गठित

डीएम प्रियंका निरंजन ने घटना के दूसरे दिन मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा के साथ ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय और सीओ सिटी को शामिल किया गया है। 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। डीएम ने बताया कि घायलों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
मलबा हटा रहे थे राम प्रकाश, तभी ढह गई छत

महराजगंज के पठान मोहल्ला निवासी शाहिद ने बताया कि उनके भाई साहिल खान भी हादसे में घायल हुए हैं। घायल इंजमाम ने ही फोन कर उन्हें जानकारी दी थी। घायल मजदूरों ने बताया कि राम प्रकाश को लेबर अड्डे से लाया गया था। तीनों मजदूर छत तोड़ रहे थे। राम प्रकाश नीचे थे और ईंट व मलबा हटा रहे थे। तभी अचानक छत ढहने से राम प्रकाश मलबे में दब गए। इसके बाद बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें