फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर करें गांव का विकास

Mon, 06 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ लंच करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव में विकास को गति देने, आपसी समन्वय बनाने व ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को एक मंच पर लाने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन की अभिनव पहल का जनपद के ग्राम प्रधानों ने जोरदार स्वागत करते हुए डीएम के अनुरोध पर पूरे जिले में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को अपने-अपने घरों पर ‘लंच विद प्रधान’ प्रोग्राम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


बताते चलें कि कॉफी विद कलेक्टर प्रोग्राम की शानदार कामयाबी के बाद डीएम ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को एक मंच पर लाने एवं विकास को गति देने के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को अपने-अपने घरों पर लंच कराने का अनुरोध किया था।

डीएम की इस पहल का जिले के ग्राम प्रधानों ने खुले मन से स्वागत किया और जिले के अधिकांश ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने घरों पर लेखपाल, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीट कांस्टेबल, सफाईकर्मियों, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व एएनएम को लंच कराया और गांव के विकास, समस्याओं एवं उनके निराकरण पर मंथन किया।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों का टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया था। अपने अनुरोध की हकीकत परखने के लिए डीएम स्वयं वीरपुर बिसेन के ग्राम प्रधान विष्णुदत्त सिंह बिसेन के घर पर अचानक पहुंच गए।

डीएम को देखकर ग्राम प्रधान व कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीएम ने ग्राम प्रधान के घर पर  वीआईपी भोजन करने से मना कर दिया और गांव के चौकीदार, सफाईकर्मी व महिला कर्मचारियों के साथ पंक्ति में बैठकर लंच किया।

डीएम ने विश्वास जताते हुए कहा है कि आगे भी इसी तरह ग्राम की सरकार आपसी तालमेल के साथ टीम के रूप में काम करेंगे और अपने-अपने गांवों में विकास को रफ्तार देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से यह पहल कारगर साबित होगी और निश्चित ही विकास को नया आयाम मिलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें