फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक्सरे टेक्नीशियन मामले की फाइल खंगालने में जुटा विभाग

Wed, 10 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अंकित सिंह नाम से पांच जिलों में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती का मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फाइल खंगालने में जुटे हैं। नियुक्ति पत्रावली के साथ ही अन्य अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं। प्रकरण नौ वर्ष पुराना होने के कारण उस वक्त तैनात कर्मियों व अफसरों का तबादला होने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्ष 2016 में गोंडा में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर अंकित सिंह की तैनाती की गई थी। पहली नियुक्ति उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर में मिली। करीब एक साल बाद उनका तबादला सीएचसी करनैलगंज में कर दिया गया। वर्ष 2018 में भी मामले की जांच हुई थी। जांच की आहट पाकर अंकित सिंह गायब हो गया। इसके बाद से वह अनुपस्थित चल रहा है। अब मामला उछलने के बाद विभाग नए सिरे से जानकारी जुटा रहा है।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। नियुक्ति के जो भी अभिलेख थे, उसे निदेशालय को भेजा गया है। अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है। संबंधित पटल सहायक व करनैलगंज के चिकित्साधीक्षक से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें