फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर बालक की मौत

Thu, 09 Jul 2015 10:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के राजाजोत गांव निवासी एक बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार को राजाजोत गांव के रहने वाले ओमनाथ का पुत्र सुजीत (10) गांव के उत्तर तरफ नहर की पटरी पर खेल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक संतुलन बिगड़ने से सुजीत फिसलकर नहर में गिर गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


साथियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुजीत को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद सुजीत को सीएचसी उतरौला ले जा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के लेखपाल राजकिशोर तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें