फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लिए निकले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। खोडारे थाना क्षेत्र के घारीघाट के मजरा अगया गांव के सरहद पर घर से बैंक के लिए निकले युवक का शव बरामद हुआ है। परिवारीजनों ने खोडारे पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गायघाट खुटहन गांव निवासी बबलू निषाद पुत्र चेतू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका छोटा भाई विनोद उर्फ पुत्तनी (25) मंगलवार की सुबह 10:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से कूकनगर बैंक गया था। देर शाम जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि घारीघाट व अगया गांव की सरहद पर सड़क पर उसके भाई की मोटरसाइकिल खड़ी है, जबकि उसका शव सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा है।
मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई बबलू ने देखा कि उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है और मोबाइल फोन गायब है। जिसकी सूचना डायल 112 को को दिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों द्वारा घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक खोडारे को दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई बबलू निषाद ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि दिवंगत के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें