फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड में उतरा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इस घटना से किसान के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी शिवाकांत (45) पुत्र मलहू गुरुवार की देर शाम टिनशेड के नीचे भैंस से दूध लगाने के बाद दूध से भरी बाल्टी को टिनशेड में लगे खंभे पर टांगने लगे। टांगते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घर वालों ने उन्हें आननफानन नवाबगंज सीएचसी पर लाये जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार पशुशेड के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के टूट कर गिर जाने की वजह से करंट उतर आया था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह के किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। ग्राम प्रधान श्रीपति यादव ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें