फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचा गया बदमाश

Sat, 28 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बदमाश से पूछताछ करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। दिन में सिलबट्टे बनाकर घरों की रेकी करने के बाद रात में चोरी करने वाले बदमाशों के गिरोह से शुक्रवार देर रात पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास चोरी के गहने, नकदी, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात सवा दस बजे खोरहंसा से पांडेयपुर तिराहा उज्जैनी जमाल के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। एसओजी और धानेपुर व देहात कोतवाली की पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। घेराबंदी करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। टीम ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नगर कोतवाली के दत्तनगर विशेन निवासी पुजारी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से सोने-चांदी के गहने, 12 हजार रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस, खोखा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पुजारी ने बताया कि उसके गिरोह के बदमाश दिन में सिलबट्टा बनाने की आड़ में गांव-गांव घूमकर रेकी करते हैं। इसके बाद रात में चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। पुजारी से पूछताछ में खोरहंसा के अंसारी मोहल्ला व सहियापुर और बेलहरी गांव में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुजारी के साथी उसरैना थाना कौड़िया निवासी सरजू व राजेंद्र और दत्तनगर कोतवाली नगर निवासी संजय की तलाश की जा रही है।
एसपी के मुताबिक गिरफ्तारी करने वाली टीम में देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें