फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 91 ग्रामीण सड़कों की जल्द सुधरेगी हालत

Tue, 17 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की ग्रामीण सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी। इसके लिए शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग को 91 सड़कों की मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है। काम शुरू करने के लिए शासन स्तर से पहली किस्त जारी कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके पीडब्ल्यूडी काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रांतीय खंड, निर्माण खंड एक व दो से इन सड़कों को चिह्नित करके शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सड़क निधि से वर्ष 2026-27 में काम कराने की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है। सभी खंडों को शासन स्तर से काम शुरू करने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। इससे लहगौरा संपर्क मार्ग, केशवनगर ग्रंट गोसाईगंज चौराहा से केवटहिया भरपुरवा अधोरडीह, जहांगिरवा से मलौली संपर्क मार्ग समेत 91 सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का काम कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पूरी करके जल्द काम शुरू किया जाएगा। जर्जर मार्गों के दुरुस्त होने से आवागमन में सहूलियत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें