फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी थाने के अभिलेख में हो दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह कोतवाली करनैलगंज व एसपी अंकित मित्तल ने वजीरगंज थाने में समाधान दिवस की हकीकत परखी। समाधान दिवस में आईं कुल 150 में से महज 28 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

डीआईजी शनिवार को थाना समाधान दिवस में कोतवाली करनैलगंज पहुंचे। उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं, कोतवाल चितवन कुमार को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि थाना दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ता की तरफ से संतुष्टि भी थाने के अभिलेख में दर्ज की जाएं। जिससे एक ही शिकायतकर्ता की शिकायतें बार-बार न आएं। उन्होंने थाने के मुख्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर हेड मोहर्रिर व मोहर्रिर को फटकारा। इस दौरान आईं 13 में से महज एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम प्रकाश चंद्र सहित तमाम पुलिसकर्मी व राजस्व के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। उधर, वजीरगंज थाने के समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव व सीओ संजय तलवार ने फरियादें सुनीं। यहां राजस्व से संबंधित आए 13 में से सिर्फ एक का निस्तारण हो पाया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमें भेजी गईं। समाधान दिवस पर सभी थानों में आईं 150 में से 28 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें