फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झमाझम बारिश, धान को मिली संजीवनी

Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश से जहां धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं, सब्जी की फसल को नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 24 घंटे में जिले में 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों समेत रिहायशी इलाकों में लोगों को जलभराव से परेशान होना पड़ रहा है। रिहायशी इलाकों में खाली प्लाटों में सड़ रहे कूड़े के ढेर से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


खरगूपुर संवाद के अनुसार, उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से हरचंदपुर, नहरिया और विशुनापुर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते देवता फीडर से आपूर्ति ठप हो गई है। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही से 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी।
वजीरगंज संवाद के अनुसार, रघुराजनगर टिकरी, मोहनपुर, डुमरियाहीह और तुर्काहीह समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। आरोप है कि जेई व एसडीओ ने उपभोक्ताओं का फोन तक रिसीव नहीं किया। कटरा बाजार संवाद के अनुसार, कोटिया मदारा गांव में गुरुवार से बिजली गुल है। इसके अलावा जानकीनगर, बड़गांव, साहबगंज, मोकलपुर समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली गुल होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


गोंडा नगर पालिका के साथ ही इससे सटे जानकीनगर समेत अन्य इलाकों के खाली पड़े प्लाॅटों में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इतना ही नहीं यहां स्कूली बच्चे बारिश से कीचड़ व पानी के बीच निकलते नजर आए। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं नगर पालिका की ओर से एंटी लार्वा व फॉगिंग तक का इंतजाम नहीं है। पोर्टरगंज और सिंचाई विभाग के सामने लखनऊ-गोंडा राजमार्ग के अलावा मारुति चौराहे के पास गोंडा-बहराइच मार्ग के अलावा आवास विकास समेत अन्य इलाकों में जलभराव से भी लोग परेशान हैं।

बारिश के चलते जहां तरोई, चौकी, करेला और कद्दू की खेती करने वाले तरबगंज, वजीरगंज और नवाबगंज के किसान परेशान हैं। उन्हें बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि बारिश से धान और गन्ना की फसलों को फायदा है। जबकि सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के गोंडा में सबसे अधिक 27.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा बहराइच में 24.7, बलरामपुर में 8.3 और श्रावस्ती में छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन तक हल्की से बारिश की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें