फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 29 Aug 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वेंडिंग जोन की दुकानों के आवेदकों के सर्वे में गड़बड़ी की जांच करने वाली समिति ने अध्यक्ष एवं एडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

जीआईसी की बाउंड्रीवाल से लेकर बहराइच रोड पर रोडवेज पुलिस चौकी के सामने तक 31, गांधी पार्क की बाउंड्रीवाल से एलबीएस काॅलेज के सामने तक 34 व सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल से बिजली विभाग की बाउंड्रीवाल तक 40 दुकानों का वेंडिंग जोन बनाया गया है। दुकानों के लिए 1,700 लोगों ने आवेदन किया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने ठेले, खोमचे व पटरी दुकानदारों का सर्वे कराने के बाद 581 पात्रों की सूची जारी की। सूची में अपात्रों के नाम भी शामिल कर दिए गए। इसकी शिकायत पर तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने 26 जुलाई को जांच के आदेश दिए थे। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। जांच समिति के सदस्यों ने रिपोर्ट दे दी है। डीएम के समक्ष मामला रखने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें