फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिर तीखे हुए ठंड के तेवर, 18 तक बंद रहेंगे स्कूल

Fri, 16 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में लखनऊ रोड पर घने कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। ठंड के तेवर एक बार फिर तीखे हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात से ही ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। ठिठुरन भरी ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा। इसी बीच आठवीं तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते ठंड का असर दिनभर बना रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सप्ताह भर छुट्टी के बाद शुक्रवार को बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए। हालांकि बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश फिर से जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें