फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किया जागरूक

Fri, 22 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को जिले में कुछेक स्कूलों को छोड़कर वन विभाग की तरफ से इसके लिए न तो कोई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, न ही गोष्ठी व कार्यशाला। यहां तक लोगों में पौधरोपण की अलख जगाने के लिए भी कोई आयोजन वन विभाग की ओर से नहीं किया गया।
विज्ञापन


डीएफओ डॉ. टी. रंगाराजू ने बताया कि वन विभाग की पूरी टीम इन दिनों गर्मी के चलते जंगलों में पानी की उपलब्धता कराने में लगी हुई है। इसलिए शुक्रवार को इसे लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका।

उधर विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर सेेंट जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल पंतनगर में हरियाली को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें 500 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली के जरिए बच्चों ने पेड़ लगाओ, धरती बचाओ, पृथ्वी को बचाएंगे पेड़ हम लगाएंगे, ये संदेश देंगे पेड़ नहीं कटने देंगे के नारे लगाते हुए लोगों को पेड़ों की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके  पर बच्चों ने स्कूल में पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें