फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुढ़वा मंगल पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Tue, 25 Mar 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बटौरा बाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज/बालपुर (गोंडा)। बुढ़वा मंगल पर करनैलगंज में विभिन्न स्थानों पर मेले के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी, बाला जी व भैरवनाथ के दर्शन व पूजन कर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर के श्री भैरवनाथ मंदिर में बुढ़वा मंगल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भैरवनाथ के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में होली के दूसरे मंगलवार को बुढ़वा मंगल मनाने की काफी पुरानी परंपरा है। ग्राम सोनवार स्थित बालाजी मंदिर, हनुमान जी मंदिर बरबटपुर व हनुमान जी मंदिर ग्राम बटौरा बाबा में मेले के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। यहां सुबह से रात तक भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने मेले का आनंद उठाते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भैरवनाथ मंदिर में महंत गिरिजा शंकर गिरि, रमाशंकर गिरि, अरविंद, आशीष, अनोखेलाल मोदनवाल, सूरज शुक्ल, घनश्याम तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, पवन साहू, शंकरशरण, नानबच्चा शुक्ल, शिवमूरत गोस्वामी, सोनू गिरि, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
बजरंग नगर मेहंदी हाता हनुमानगढ़ी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। हनुमानगढ़ी सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। यहां रामकुमार मौर्य, दिनेश मौर्य, शिवराम मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर बाबा हरिदास ठाकुर राम जानकी मंदिर बालक राम पुरवा में भी पूजन के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें