फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्र लूटने व फाड़ने के मामले में केस दर्ज

Sat, 10 Oct 2015 11:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बूथों पर मतपत्र लूटने व फाड़ने के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। इसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब दो बजे गैसड़ी ब्लॉक के मतदान केंद्र इटई-इटवा के बूथ संख्या 117 व 118 पर कुछ दबंगों ने हमला कर मतपत्र छीन लिए थे और बूथ कैप्चरिंग के प्रयास में विफल होने पर मतपत्र फाड़ डाले।

इसी ब्लॉक के मतदान केंद्र गुलरिहा अहिरौली बूथ संख्या 109 पर भी मतपत्र लूटने व फाड़ने की घटना को कुछ अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया था।

देर रात उच्चाधिकारियों की जांच के बाद पुलिस ने दोनों मतदान केंद्रों पर हुई घटना में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इन बूथों पर तैनात सिपाहियों की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौरा चौराहा नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। बूथों के पीठासीन अधिकारियों व तैनात अन्य कर्मियों से पूछताछ कर मतपत्र लूटने व फाड़ने वालों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें