मनकापुर के अमघटी पुल के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - स्रोत: सोशल मीडिया
- फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदाधिकारी।
मनकापुर। मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर सोमवार रात घने कोहरे में कार वनरोज से टकराकर पलट गई। हालांकि कार सवार बच गया। बस्ती जिले की आवास विकास कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस ने बताया कि सोमवार रात वह कार ड्राइव करके मनकापुर में रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बल्लीपुर पेट्रोल पंप मोड़ के पास कार वनरोज से टकराकर गड्ढे में पलट गई। प्रिंस ने बताया कि वह कार का शीशा तोड़कर निकल आए। उन्हें चोट तो नहीं आई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर सिपाही भेजा गया था। किसी को चोट नहीं आई है। (संवाद)