गोंडा। लखनऊ जा रही रोडवेज बस में बालपुर से सवार यात्री ने टिकट लेने के लिए परिचालक श्रद्धा शुक्ला को 500 रुपये का नोट दिया। परिचालक ने जब फुटकर मांगा तो वह नहीं दे सका।
ऑनलाइन पैसे मांगने पर भी मना कर दिया। नाराज होकर फोन कर रास्ते में कपूरपुर के पास अपने साथियों को बुला लिया। कार व बाइक से पहुंचे साथियों ने चालक पर पथराव किया और महिला परिचालक को धमकी दी। परिचालक ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बाइक व कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।