रुपईडीह। देहात कोतवाली क्षेेत्र के भिवपुर गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व भाले से हमला कर सांड़ को मार डाला। पुलिस ने आरोपी फन्ने और इंडा को गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान आशाराम तिवारी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय में पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सांड़ ने खेत को नुकसान पहुंचाया था, इस वजह से हमला कर मार डाला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शशि कुमार शर्मा ने डाॅ. निशांत यादव, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. शिवप्रकाश, डाॅ. बाबूराम निगम का पैनल गठित किया। पैनल ने बुधवार को गांव में सांड़ का पोस्टमार्टम किया। डॉ. निशांत यादव ने बताया कि भाला लगने से सांड़ की मौत हुई है। (संवाद)