फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा हुआ बेहोश तो बरातियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। दूल्हे के अचानक बेहोश हो जाने पर बरातियों को बंधक बना लिया गया। वधू पक्ष ने मिर्गी आने का हवाला देकर दुल्हन की विदाई करने से भी मना कर दिया। जिससे दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। देर शाम को पुलिस बरातियों को मुक्त कराकर दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

खरगूपुर के ग्राम पटखौली के देवीदीन के पुत्र भरत राम का विवाह अमराडीहा गांव के उमेश शुक्ला की पुत्री बंदना से तय था। मंगलवार की शाम को बरात उमेश शुक्ला के यहां आई थी। देर रात विवाह की रस्म पूरी होने के बाद सुबह के समय अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। यह देखकर घरातियों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद वधू पक्ष ने दुल्हन की विदाई करने से भी मना कर दिया। घरातियों ने शादी में हुए खर्च की मांग करते हुए बारात वालों को बंधक बना लिया। दोपहर बाद वर पक्ष ने डायल 100 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बरातियों को किसी तरह से मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें