फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीमा विवाद में घंटों सीएचसी में पड़ा रहा शव

Fri, 16 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। प्रयागराज से स्नान कर लौटे एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को रेलवे और सिविल पुलिस के क्षेत्राधिकार के विवाद में घंटों सीएचसी में पड़ा रहा। देर शाम रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. आलोक चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले बैग और मोबाइल के आधार पर अमरिका प्रसाद (50) निवासी ग्राम छबीले गोठिया थाना कटरा बाजार के रूप में पहचान हुई। अस्पताल की ओर से मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना देने के बावजूद जीआरपी और स्थानीय पुलिस में से किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। देर शाम तक शव सीएचसी में ही पड़ा रहा।

सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे विजय कुमार ने बताया कि उनके पिता बुधवार को प्रयागराज स्नान के लिए गए थे। लौटते समय अज्ञात कारणों से उनकी मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि यात्री की मौत स्टेशन पर नहीं हुई है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें