फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला आठवीं की छात्रा का शव

Thu, 01 May 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। खैरा बगिया निवासी कक्षा आठ की छात्र इकरा (16) का शव बुधवार देर शाम फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। खैराबगिया निवासी इकबाल ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी इकरा घर में अकेली थी। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो कमरे में इकरा फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। इकरा के खुदकुशी की कोई वजह नहीं पता चल सकी। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छानबीन में गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें