फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच ग्राम पंचायतों के लिए 1.10 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की राज्य परफॉर्मेंस असेसमेंट समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने की संस्तुति की गई थी। इसमें गोंडा से पांच ग्राम पंचायतों को प्रथम से पंचम स्थान तक चयनित किया गया है। इनमें बभनजोत की गौराबुजुर्ग को प्रथम स्थान मिला, जिसे 35 लाख की प्रोत्साहन राशि दी गई है। छपिया की संगवा ग्राम पंचायत को द्वितीय स्थान मिला, जिस पर 30 लाख रुपये, तरबगंज की चंदीपुर पंचायत को तृतीय स्थान मिलने पर 20 लाख रुपये, परसपुर के चंगेरी को चतुर्थ स्थान पर 15 लाख तथा कटरा बाजार के सर्वांगपुर गांव को पंचम स्थान मिलने पर 10 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। कुल 1.10 करोड़ की प्रोत्साहन राशि इन ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में भेज दी गई है। प्राप्त धनराशि से गांव का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें