फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन के जाल में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटहा कड़रहन पुरवा गांव में एक युवक का शव उसके घर के आंगन के जाल में मंगलवार की सुबह साड़ी के सहारे लटकता मिला। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के कटहा कडरहन पुरवा निवासी लल्लन (28) ने सोमवार की देर रात अपने घर के आंगन में जाल से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। उसका शव मंगलवार की सुबह आंगन में लटकता मिला।
घर के सभी कमरों के दरवाजे बंद थे। सुबह लल्लन की मां और बहन जब सोकर उठीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। दोनों ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोस के लोगों ने छत पर जाकर देखा तो लल्लन का शव आंगन के जाल से लटकता मिला।
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक तरबगंज इंद्रजीत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें