फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। बैकुंठपुर भरथीपुर गांव निवासी साक्षी सोनी (23) बृहस्पतिवार दोपहर घर की पहली मंजिल पर बरामदे में साड़ी से बंधे फंदे से लटक गई। परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टूटने से क्षुब्ध होकर बेटी ने जान दी है।
विज्ञापन


मृतका के पिता भगवानदीन सोनी ने बताया कि साक्षी की शादी आठ माह पहले मसकनवा के चांदनी चौक निवासी एक युवक से तय की थी। इसके बाद साक्षी की युवक से बातचीत होने लगी। युवक का घर में आना-जाना भी था। बाद में युवक और उसके परिजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जबकि दहेज में एक लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके। इसलिए युवक ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली।
पिता का आरोप है कि दूसरी युवती से शादी तय होने के बाद भी वह उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। इससे बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शादी टूटने से आहत होकर साक्षी ने जान दे दी। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि युवती के पिता ने आरोपी युवक व परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे युवक से तय हो गई थी शादी
मृतका के जीजा गौराचौकी निवासी पिंटू सोनी ने बताया कि चांदनी चौक निवासी युवक से शादी टूटने के बाद साक्षी की बस्ती जिले के रहने वाले युवक से तय की गई थी। वरीक्षा भी कर दिया गया था। नवंबर में शादी होनी थी। इससे पहले ही साक्षी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें