फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला

Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पंडितपुरवा के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। वह भूरे रंग का जींस व बनियान पहने है। आशंका है कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें