दुबहा बाजार/करनैलगंज। कौड़िया में रामापुर गांव के समीप आम के बाग में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव के पास ही पंजाब के नंबर की एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
करनैलगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या चार कुम्हरगढ़ी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई विजय कुमार उर्फ पटेल गोस्वामी (28) फेरी करके हींग बेचते थे। दो दिन पहले वह मध्य प्रदेश से हींग बेचकर आए थे। रविवार शाम वह बाजार जाने के लिए पैदल ही घर से निकले थे। सोमवार सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। चचेरे भाई ने बताया कि विजय के 40 हजार रुपये, आधार कार्ड व मोबाइल फोन गायब है।
विजय के पिता बाबू चंद गोस्वामी की करीब आठ वर्ष पहले हो मृत्यु हो चुकी है। विजय के एक भाई व पांच बहनें हैं। भाई अमन छोटा है। परिवार की जिम्मेदारी विजय के कंधों पर थी। बहन की शादी की तैयारी के लिए विजय घर लौटे थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास बाइक, डिस्पोजल सिरिंज व इंजेक्शन पड़ा मिला है। बाइक के नंबर की जांच की गई तो पता चला कि पंजाब के मोहाली बकारपुर निवासी अमृत सिंह के नाम पंजीकृत है। मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
रामापुर गांव के दक्षिण आम के बाग में शव पड़ा होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुम्हरगढ़ी निवासी अजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देख वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान चचेरे भाई विजय के रूप में की।
घर में मचा कोहराम
विजय की मौत से वृद्ध मां तारावती रो-रोकर बेहाल हैं। पांच बहनों में संजू देवी, मीना देवी व क्रांति देवी की शादी हो चुकी है। छह जुलाई को बहन प्रियांशी की शादी तय है। एक और छोटी बहन ननकई है।
कौड़िया के रामापुर गांव में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस, करनैलगंज के कुम्हरगढ़ी में रोते-बि
कौड़िया के रामापुर गांव में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस, करनैलगंज के कुम्हरगढ़ी में रोते-बि