फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुकान में संदिग्ध हालात में मिला सराफा कारीगर का शव

Sat, 06 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
संजय मराठा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
परसपुर। भौरीगंज मार्ग स्थित मिश्रन टोला वार्ड नंबर 13 की एक दुकान में शनिवार सुबह सराफा कारीगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानपुर पेड थाना क्षेत्र निवासी संजय मराठा उर्फ विजय राक्षे (42) करीब 20 वर्ष से परसपुर कस्बे में रहकर सोना-चांदी की गलाई-पकाई का काम करते थे। वह भौरीगंज मार्ग स्थित मिश्रन टोला वार्ड नंबर 13 में किराये की दुकान लेकर काम करते थे। काम अधिक होने पर वह अक्सर दुकान में ही रुक जाते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को काम अधिक होने के चलते संजय दुकान में ही रुक गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो बेटे सुमित राक्षे ने अपने साथी राज को दुकान पर भेजा। वहां पहुंचने पर दुकान का शटर खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर संजय का शव पड़ा था। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। चारपाई के पास संजय का मोबाइल रखा मिला, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस कॉल डिटेल आदि छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव जाने की तैयारी में थे संजय
संजय मराठा शनिवार को सांगली में अपने पैतृक गांव जाने की तैयारी में थे। उन्होंने कस्बे के व्यापारियों से लिए गए उधार की रकम भी चुका दी थी। ऐसे में अचानक संजय की मौत से व्यापारी व परिचित हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें