फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। पिपरा सूर्यमनि गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मिले नवविवाहिता के शव की पहचान मोतीगंज के कनौता सिसवरिया निवासी राजनरायन यादव की बेटी नीलम (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नीलम की शादी जुलाई में कोल्हुआ बनकटा गांव निवासी रामप्रीत से हुई थी। परिजनों ने बताया कि होली में नीलम मायके आई थी। मंगलवार सुबह दवा लेने के लिए घर से निकलीं थी। मगर देर रात तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
बुधवार सुबह मां सीता देवी ने मोतीगंज पुलिस से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मायके व ससुरालीजनों के साथ ही फोन कॉल्स डिटेल के जरिए घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें