रेल ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर एक युवक समेत दो लोगों के शव पड़े पाए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए नगर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज के रहने वाले विकास यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई अर्जुन यादव (30) शुक्रवार की शाम घर से निकला था, मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के समीप ही गोंडा-लखनऊ रेलखंड के ट्रैक पर पड़ा पाया गया। विकास ने चार लोगों पर भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
वहीं, शनिवार की सुबह गोंडा-लखनऊ रेल खंड के मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास 30 वर्षीय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल शिवपति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।