फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किसान व दो युवतियों के शव फंदे से लटके मिले

Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली के बहादीपुर रुपईडीह निवासी बृजभूषण (42) का शव मंगलवार को छोटे भाई से विवाद के बाद खेत में पाकड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बहादीपुर रुपईडीह निवासी बृजभूषण और उनके भाई दीपक के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। बृजभूषण ने दीपक की पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर से चले गए थे। सीओ आनंद राय ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि प्रथमदृष्टया विवाद की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, शहर की आवास विकास काॅलोनी निवासी 26 वर्षीय साक्षी शर्मा का शव मंगलवार को घर के भीतर कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वजीरगंज के गढ़ी केवटहिया निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी बेटी ज्योति (21) ने घर के एक कमरे में चुनरी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें