फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किया जागरुक

Tue, 08 Sep 2015 11:05 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में साक्षरता की दर को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से निरक्षरों को साक्षर करने की मुहिम में बेसिक शिक्षा महकमा जुटा हुआ है। जिले की साक्षरता दर 51.76 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 61.66 प्रतिशत पुरुष तो 40.92 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। हम सभी को मिलकर साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की जरूरत है।

यह बातें बीएसए जय सिंह ने मंगलवार को एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2015 के अवसर पर नगर के सभी स्कूलों के मौजूद शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व सहयोगियों से अपील करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर चार जिला समन्वयक, सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक समन्वयक और ग्राम स्तर पर दो-दो प्ररेकों की तैनाती कर साक्षरता दर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल ने एमपीपी इंटर कॉलेज प्रांगण से नगर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्तविहीन स्कूलों, मदरसों व केजीबीवी देहात के छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, साक्षरता प्रभारी रक्षाराम, ब्लॉक समन्वयक त्रिप्ती गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, मलिक मुन्नवर अली, राजेन्द्र गुप्ता, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव व राजन सिंह सहित सभी स्कूलों के शिक्षकों की निगरानी में बच्चों की साक्षरता रैली निकाली गई।

साक्षरता रैली नगर के प्रमुख मार्ग अंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक बाजार से वीर विनय चौराहा होते हुए एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। साक्षरता रैली में बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ लोगों को जागरूक किया।

बच्चों ने रैली के माध्यम से 15 वर्ष से ऊपर वाले निरक्षरों को साक्षरता के लिए प्रेरित किया। रैली समापन के बाद एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष इशरत जमाल के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नगर की साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें