करनैलगंज (गोंडा)। तहसील में एसडीएम के खिलाफ सोमवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन चलता रहा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल की अध्यक्षता में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को उनका प्रतिनिधिमंडल देवीपाटन मंडल के आयुक्त से भेंट करेगा। अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पवन शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, संजय मिश्र, केडी सिंह, प्रताप बली सिंह, वीके सिंह, गोपालजी तिवारी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)