फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन

Tue, 23 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नगर में महिलाओं को उनके अ​धिकारों के बारे में जानकारी देते आईजी अमित पाठक। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। सोमवार देर शाम आईजी अमित पाठक ने शहर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस के साथ ही अन्य विभाग भी एक महीने तक विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रत्येक शुक्रवार को ब्लॉकों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीट पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीसी सखी, लेखपाल समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें