फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 310 बच्चों ने किया प्रतिभाग

Sun, 10 Jan 2016 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को आने वाली युवा पीढ़ी को बताने के उद्देश्य से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिव सायं शाखा रेलवे कॉलोनी के स्वयं सेवकों द्वारा किया गया। आयोजक मंडल के विक्रम कुमार एवं अतुल पांडेय ने बताया कि नगर के 10 विद्यालयों के 310 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।

प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर, बड़गांव, रवि चिल्ड्रेन, नेशनल पब्लिक कॉन्वेन्ट, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, तपोभूमि ज्ञानपीठ, शिशु मंदिर बड़गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख स्वामीनाथ द्विवेदी ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने राष्ट्र के महापुरुषों के प्रति श्रद्धा, प्रेरणा, उनके जीवन की मानवीयता और उनके द्वारा दिए गए विचारों को समाज की नई पीढ़ी के बच्चों को समझाया जाता है, जिससे वे एक सकारात्मक दिशा में काम करते हुए देश के नव निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल शुक्ल, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अवनि कुमार, नवल किशोर पांडेय ने सभी कक्षों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें