गोंडा। सहायक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय स्कूलों में 29 व 30 नवंबर को होने वाले निपुण एसेसमेंट टेस्ट को पूरी गंभीरता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा से विद्यार्थियों की क्षमता को परखें और बेहतर प्रयास करें।
इसके अलावा बीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों को निपुण टेस्ट के तरीके बताए गए और अभिलेखों का वितरण किया गया। परसपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। एआरपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 29 और 30 नवंबर को होने वाली ओएमआर शीट आधारित परीक्षा के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बताया कि परख एप से कक्षा एक व तीन के विद्यार्थियों की 29 व कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की 30 नवंबर को परीक्षा होनी है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों से अध्यापक मौखिक रूप से प्रश्न पूछकर ओएमआर शीट पर भरेंगे। कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थी प्रश्नपत्र से खुद ओएमआर शीट भरेंगे। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, धनंजय, उमा सिंह, रामदीन विश्वकर्मा, मनीषा सिंह, निशा कनोजिया, सीमा, हेमलता आदि रहे।