फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोग हुए कोरोना संक्रमित, 18 को संक्रमण से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे धीरे कम हो रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 18 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। संक्रमण से रविवार को कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। रविवार को दस नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 18 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। दूसरी लहर में अब तक 6764 लोग अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।
जिले में अभी 89 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिसमें 26 लोग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि अन्य कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर की निगरानी में इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए टीकाकरण कैम्पों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
शहरी क्षेत्रों में अस्पतालों के साथ ही विशेष कैम्पों में टीकाकरण किया जा रहा है जबकि गांवो में भी टीकाकरण के कैंप लगाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ आरएस केसरी ने कहा कि 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक अपनी सुविधानुसार टीका अवश्य लगवाएं। जिससे दुबारा कोरोना के इस महासंकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें