फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दस मिले कोरोना संक्रमित, अस्पतालों में बिना मास्क के नो इंट्री

Fri, 14 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में इस साल के सर्वाधिक 10 केस सामने आए। जबकि पांच मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, महिला अस्पताल सहित 20 स्थानों पर शुक्रवार को एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई गई। इसमें दस मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी को चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
जिला अस्पताल में हर रोज 1200 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं। इनमें से सौ से कम लोगों की ही पर्चा काउंटर पर जांच हो पाती है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि कोई मरीज जल्दी जांच ही नहीं कराना चाहता। यही हाल दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों का भी है। रेलवे स्टेशन पर रोज 50 यात्रियों की ही जांच हो पाती है। जबकि प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग विभिन्न ट्रेनों से रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के लिए कोविड प्रोटोकॉल लागू किया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सिर्फ मास्क लगाए लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्चा काउंटर, जांच काउंटर व दवा वितरण काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारें लगवाई जाएं। दरवाजे, रेलिंग, बैठने की सीट आदि को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाए। नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच जरूर की जाए।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुलदीप पांडेय ने बताया कि कोरोना का नया वैरियंट एक्सबीबी 1.16 को नाॅर्मल फ्लू समझकर नजरंदाज न करें। यह बड़ों के लिए तो कम प्रभावी है मगर बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। नया वैरियंट ओमीक्रॉन का म्यूटेट रूप है। बचाव के लिए मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें