फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 घर जले, नकदी, राशन समेत गृहस्थी राख

Fri, 14 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र के मूसापुर गांव में शुक्रवार दोपहर बांस की कोठी के पास अचानक आग लगने से फूस के 12 घर जलकर राख हो गए। इससे इन घरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मूसापुर गांव में अग्निकांड में मस्तराम गुप्ता की बाइक, जनरेटर, टेंट का सामान, पृथ्वीराज वर्मा की किराना की दुकान व 15 हजार नकदी, जगत राम की 10 हजार नकदी, बाइक, राशन आदि सामान जलकर राख हो गया। वहीं राजू गुप्ता, आज्ञाराम, शोभाराम, रामदेव, ओमप्रकाश, शत्रोहन, पाटन, सियाराम, रामराज, संतराम, भगवान दास व राजेश कुमार का फूस का घर जलकर राख हो गया। लेखपाल राधाकांत मिश्र ने बताया कि क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू मिश्र ने बताया कि जल्द ही अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

करनैलगंज कोतवाली के गुरसड़ा गांव में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ ओझा ने बताया कि दोपहर में अकरम का घर धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से पांच बकरी व एक बछिया की जलकर मौत हो गई। साथ ही गेहूं, चावल, कपड़े, बर्तन सहित अन्य समान जल गया। उपनिरीक्षक मनीष पांडेय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें