गोंडा। मनकापुर-नवाबगंज रेलमार्ग पर टिकरी जंगल स्थित रुद्रपुर सम्मय माता स्थान के पास मंगलवार को एक किशोर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परसापुर थनवा निवासी विजय चौहान ने मृतक की पहचान अपने पुत्र प्रदीप कुमार चौहान (17) के रूप में की। विजय ने बताया कि प्रदीप पांच दिन पहले अमृतसर से घर आया था। मंगलवार सुबह मां से किसी बात पर कहासुनी होने पर प्रदीप नाराज होकर साइकिल लेकर जंगल की तरफ चला गया था। कुछ देर बाद ही प्रदीप की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।