उमरीबेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के गांव में पांच साल के मासूम से कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पांच वर्षीय बेटे को बीते तीन फरवरी को एक किशोर साइकिल पर बैठा ले गया। सुनसान जगह पर उसके साथ कुकर्म किया। बेटा रोते हुए घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पाॅक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)