फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में किशोर की मौत, चार घायल

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। -स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
तरबगंज। तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर शुक्रवार शाम बेकाबू कार से दो बाइकों में टक्कर लग गई। हादसे किशोर की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डुमरियाडीह की तरफ से आ रही कार से सिंगहाचंदा केवलपुरवा के पास बाइक राेककर खड़े शिवेंद्र (25) निवासी गिरधरपुर नागनाथ पुरवा को टक्कर लग गई। इससे शिवेंद्र व बाइक पर बैठीं उनकी भाभी पूजा (32) और पास में खड़ी पूजा की मां रोली मिश्रा (55) और छोटे भाई नीरज (14) निवासी बैदोलिया छावनी जिला बस्ती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित कार से दड़वा दसौतिया निवासी कृष्णकुमार की बाइक में भी टक्कर लग गई। उन्हें भी चोटें आई हैं। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह, कोतवाल केके त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन नीरज की रास्ते में ही मौत हो गई। पूजा, शिवेंद्र और रोली मिश्रा को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विधायक प्रेम नरायन पांडेय और ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें