फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से किशोर की मौत

Sat, 17 Oct 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज इलाके में न तो डेंगू के मरीजों की संख्या घट रही है और न ही इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लग पा रहा है। शनिवार को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि किशोर को डेंगू की शिकायत पर तीन दिन पहले घर वालों ने लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

करनैलगंज के मोहल्ला बालूगंज में रहने वाले रमेश मिश्र का 17 वर्षीय पुत्र शानू बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने तीन दिन पहले जब उसके खून के सैंपल की जांच कराई तो पता चला कि उसे डेंगू है।
विज्ञापन


इस पर परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ चले गए, जहां उसका इलाज मेयो हॉस्पिटल में चल रहा था। शनिवार की रात शानू ने दम तोड़ दिया। शानू के चाचा सुरेशकुमार शुक्ल ने डेंगू से भतीजे की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें